लेटेस्ट न्यूज़

जंतर मंतर पहुंचे कुणाल कामरा ने ऐसा क्या कह दिया कि सोशल मीडिया पर मच गया बवाल?

ADVERTISEMENT

​​​​​​​Jantar Mantar Protest: कॉमेडियन कुणाल कामरा जंतर-मंतर पर नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ी के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन में पहुंचे थे. मंच से दिए गए उनके बयान का एक हिस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद भगवान राम को लेकर टिप्पणी पर विवाद छिड़ गया.

social share
Google CTA

Jantar Mantar Protest: कॉमेडियन कुणाल कामरा एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं. दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के प्रदर्शन में पहुंचे कुणाल कामरा के भाषण का एक हिस्सा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको लेकर लोगों के बीच बहस छिड़ गई है. कुणाल कामरा नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के विरोध में चल रहे प्रदर्शन में छात्रों और अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक के समर्थन में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने मंच से सरकार पर निशाना साधते हुए कई बयान दिए, जिनमें से कुछ हिस्सों को लेकर विवाद खड़ा हो गया.