बृजभूषण शरण सिंह और शंकराचार्य के बीच तनातनी, गौ रक्षा के मुद्दे पर अभिमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को सुनाई खरी-खोटी!
ADVERTISEMENT
Gau Raksha Yatra: गोंडा में शंकराचार्य अभिमुक्तेश्वरानंद की गौ रक्षा यात्रा पर बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि भाषणों से नहीं, बल्कि दूध का उचित दाम मिलने से गौ रक्षा संभव है. वहीं शंकराचार्य ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खुली चुनौती देते हुए कई गंभीर सवाल उठाए हैं.
Gau Raksha Yatra: गौ रक्षा का संकल्प लेकर उत्तर प्रदेश के जिलों के दौरे पर निकले ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य अभिमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का सफर जब बीजेपी के बाहुबली नेता बृजभूषण शरण सिंह के गृह जनपद गोंडा पहुँचा, तो सियासत गरमा गई. खुद को बड़ा सनातनी और गौ प्रेमी बताने वाले बृजभूषण शरण सिंह ने शंकराचार्य की इस यात्रा और भाषणों पर तीखा तंज कसते हुए इसे महज एक दिखावा करार दिया है. बृजभूषण ने साफ कहा कि भाषणों से गौ रक्षा नहीं होने वाली क्योंकि गौ पालन पूरी तरह से घाटे का सौदा हो चुका है. वहीं दूसरी ओर, गोंडा पहुँचे शंकराचार्य ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरते हुए मुख्यमंत्री को खुली चुनौती दे दी है.
