लेटेस्ट न्यूज़

Barabanki News: बाराबंकी में सरयू नदी उफान पर, घाघरा घाट पर जलस्तर चेतावनी स्तर से 4 सेंटीमीटर ऊपर

Barabanki Saryu River Alert: बाराबंकी में सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और घाघरा घाट पर यह चेतावनी स्तर से 4 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है. पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बैराजों से छोड़े गए पानी के कारण बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. प्रशासन ने तटवर्ती गांवों के लोगों को सतर्क रहने की अपील की है.

ADVERTISEMENT

बाराबंकी में सरयू नदी उफान पर, घाघरा घाट पर जलस्तर चेतावनी स्तर से 4 सेंटीमीटर ऊपर
बाराबंकी में सरयू नदी उफान पर, घाघरा घाट पर जलस्तर चेतावनी स्तर से 4 सेंटीमीटर ऊपर
social share
Google CTA

Barabanki Saryu River Alert: पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश तथा शारदा और गिरिजा बैराज से बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण जनपद बाराबंकी की तहसील रामनगर स्थित घाघरा घाट पर सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. नदी का बहाव तेज होने से तटवर्ती क्षेत्रों के लोगों की चिंता भी बढ़ने लगी है. केंद्रीय जल आयोग एल्गिन ब्रिज के अनुसार शुक्रवार दोपहर 12 बजे नदी का जलस्तर 105.110 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी (वार्निंग) स्तर से 4 सेंटीमीटर ऊपर है.