लेटेस्ट न्यूज़

कांवड़ यात्रा शुरु होने से पहले सीएम योगी ने कांवड़ियों को दे दिया बड़ा संदेश...ये सब कहा

ADVERTISEMENT

UP News: कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं से अनुशासन और मर्यादा बनाए रखने की अपील की है. शामली में ₹581 करोड़ की विकास परियोजनाओं के कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि सरकार कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए पूरी तरह तैयार है.

social share
Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं और कांवड़ संघों से बड़ी अपील की है. शामली में ₹581 करोड़ से अधिक लागत वाली विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे सीएम योगी ने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल आस्था का आयोजन नहीं बल्कि अनुशासन, मर्यादा और सामाजिक समरसता का प्रतीक भी है.