Ballia News: नशीला पदार्थ पिलाकर छात्रा से रेप, अश्लील वीडियो बनाकर 2 साल तक ब्लैकमेल, पूरा मामला जानकर हो जाएंगे हैरान
Ballia Crime News: बलिया में एक युवती ने एंबुलेंस चालक पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर दो वर्ष तक ब्लैकमेल करने और लाखों रुपये वसूलने का आरोप लगाया है. पीड़िता का आरोप है कि शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई. पुलिस से न्याय की मांग की गई है.
ADVERTISEMENT

नशीला पदार्थ पिलाकर छात्रा से रेप, अश्लील वीडियो बनाकर 2 साल तक ब्लैकमेल, पूरा मामला जानकर हो जाएंगे हैरान
Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से महिलाओं की सुरक्षा और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़ा करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. शहर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक द्वारा स्कूली छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर 2 साल तक ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है. आरोप है की बदनामी के डर से पीड़िता का परिवार अब तक ढाई लाख रुपए दे चुका है. लेकिन पैसे देना बंद करने पर आरोपी ने अश्लील तस्वीरें वायरल कर दी. हद तो तब हो गई जब न्याय की गुहार लगाने थाने पहुंची पीड़िता को 3 दिन से कोतवाली के चक्कर काटने पड़ रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है.
