लेटेस्ट न्यूज़

Gonda News: क्या आपने बनवाई फार्मर आईडी? गोण्डा में तेजी से पूरा हो रहा बड़ा अभियान, 73 से 69 आखिर गोण्डा ने कैसे लगाई लंबी छलांग?

Gonda Farmer News: क्या आपने अब तक अपनी फार्मर आईडी बनवाई है? गोण्डा में यह अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है. लाखों किसान रजिस्ट्री करा चुके हैं और जिला प्रदेशीय रैंकिंग में भी लंबी छलांग लगा चुका है. समय रहते रजिस्ट्री कराने पर सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी परेशानी के मिल सकेगा.

ADVERTISEMENT

क्या आपने बनवाई फार्मर आईडी? गोण्डा में तेजी से पूरा हो रहा बड़ा अभियान, 73 से 69 आखिर गोण्डा ने कैसे लगाई लंबी छलांग?
क्या आपने बनवाई फार्मर आईडी? गोण्डा में तेजी से पूरा हो रहा बड़ा अभियान, 73 से 69 आखिर गोण्डा ने कैसे लगाई लंबी छलांग?
social share
Google CTA

Gonda Farmer News: जनपद में चल रहे फार्मर रजिस्ट्री अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है. विशेष शिविरों और लगातार निगरानी के चलते अब तक 4,58,532 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है, जो निर्धारित 5,81,533 किसानों के लक्ष्य का 78.85 प्रतिशत है. इस प्रगति के साथ गोण्डा ने प्रदेशीय रैंकिंग में 73वें स्थान से 69वें स्थान पर पहुंचकर उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया है.