लेटेस्ट न्यूज़

एसी की ठंडी-ठंडी हवा और मस्त नींद! ATM में ही सो गया युवक, आ गई वायरल वीडियो के पीछे की कहानी

Mau Viral Video: मऊ में भीषण गर्मी से बचने के लिए एक युवक SBI एटीएम के एसी रूम में आराम से सो गया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था, गार्ड की मौजूदगी और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

Man Sleeping in ATM
Man Sleeping in ATM
social share
Google CTA

Mau Viral Video: भीषण गर्मी और उमस से बचने के लिए इंसान क्या कुछ नहीं करता. कोई पेड़ की छांव ढूंढता है तो कोई शिकंजी का सहारा लेता है. लेकिन उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से जुगाड़ का एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है जिसे देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. यहां के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के भीटी ब्रांच का एटीएम रूम अचानक एक युवक के लिए लक्जरी बेडरूम बन गया. युवक आराम से हाफ पैंट और टी-शर्ट पहने चालू एटीएम मशीन के ठीक सामने फर्श पर तानकर सोता हुआ नजर आया. अब इस सुकून वाली नींद का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.