लेटेस्ट न्यूज़

फिरोजाबाद में बड़ा एनकाउंटर! दो जिलों की पुलिस ने घेरा फिर ढेर हुए शातिर बदमाश सुमित और अंकित

Firozabad Encounter: फिरोजाबाद में इटावा-फिरोजाबाद पुलिस के संयुक्त एनकाउंटर में दो वांछित बदमाश ढेर हो गए. डॉक्टर लूटकांड के आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की जिसमें दो एसओजी जवान घायल हुए. पुलिस ने हथियार बरामद कर जांच शुरू की.

ADVERTISEMENT

Firozabad Encounter
Firozabad Encounter
social share
Google CTA

Firozabad Encounter: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में शुक्रवार को एक बड़ा एनकाउंटर देखने को मिला. शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन के पास करीब 11:45 बजे हुई इस मुठभेड़ में इटावा और फिरोजाबाद की पुलिस ने मिलकर दो शातिर बदमाशों को मार गिराया. मारे गए बदमाशों की पहचान सुमित और अंकित उर्फ सीपू के रूप में हुई है जो इटावा के रहने वाले थे. इस ताबड़तोड़ फायरिंग में खुद एडीजी रैंक के बड़े अधिकारी भी मौके पर कमान संभाले हुए थे. अपराधियों से लोहा लेते हुए इटावा एसओजी के दो जांबाज सिपाही भी गोली लगने से घायल हुए हैं जिन्हें गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है.