Saharanpur News: सहारनपुर की कलेक्ट्रेट मस्जिद पर बढ़ा सियासी ताप, बेदखली आदेश के बीच जुमे की नमाज पढ़ने पहुंचे इमरान मसूद, बोले- हाईकोर्ट में देंगे चुनौती
Saharanpur Imran Masood News: कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद पर बेदखली आदेश के बाद सियासी हलचल तेज हो गई. कांग्रेस सांसद इमरान मसूद जुमे की नमाज अदा करने पहुंचे और अदालत के फैसले पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि आदेश को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी जाएगी. मामले को लेकर राजनीतिक और कानूनी बहस तेज हो गई
ADVERTISEMENT

सहारनपुर की कलेक्ट्रेट मस्जिद पर बढ़ा सियासी ताप, बेदखली आदेश के बीच जुमे की नमाज पढ़ने पहुंचे इमरान मसूद, बोले- हाईकोर्ट में देंगे चुनौती
Saharanpur Imran Masood News: कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को लेकर नगर मजिस्ट्रेट अदालत द्वारा बेदखली का आदेश दिए जाने के बाद शुक्रवार को राजनीतिक हलचल तेज हो गई. कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और समाजवादी पार्टी के एमएलसी शाहनवाज खान कलेक्ट्रेट स्थित मस्जिद पहुंचे, जहां उन्होंने जुमे की नमाज अदा की. इसके बाद इमरान मसूद ने अदालत के आदेश को उच्च न्यायालय में चुनौती देने की घोषणा की.
