लेटेस्ट न्यूज़

Ballia News: टीबी मुक्त अभियान में बलिया को बड़ी सफलता, प्रदेश में पांचवें स्थान पर, 592 हाईरिस्क गांवों में जांच पूरी

Ballia TB Free Campaign: बलिया ने 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान में प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल किया है. जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने 50 मरीजों को पोषण पोटली वितरित की. जिले में 1,700 मरीजों को पोटली देने का लक्ष्य है, जबकि 592 हाई-रिस्क गांवों में टीबी स्क्रीनिंग पूरी की जा चुकी है.

ADVERTISEMENT

टीबी मुक्त अभियान में बलिया को बड़ी सफलता, प्रदेश में पांचवें स्थान पर, 592 हाईरिस्क गांवों में जांच पूरी
टीबी मुक्त अभियान में बलिया को बड़ी सफलता, प्रदेश में पांचवें स्थान पर, 592 हाईरिस्क गांवों में जांच पूरी
social share
Google CTA

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत शुक्रवार को विकास भवन सभागार में क्षय (टीबी) रोगियों के लिए पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने 50 टीबी मरीजों को अपने हाथों से पोषण पोटली वितरित कर उन्हें नियमित उपचार और पौष्टिक आहार लेने के लिए प्रेरित किया. पोषण पोटली में प्रोटीन युक्त खाद्य सामग्री जैसे राजमा, भुना चना, गुड़, चने का सत्तू तथा प्रोटीनेक्स पाउडर शामिल किया गया.