लेटेस्ट न्यूज़

बिजनौर में पुलिसवालों को चकमा देकर भागा आरोपी, थाने में मिल रही थी VIP सुविधाएं, अब हुई ये बड़ी कार्रवाई

ADVERTISEMENT

Bijnor News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में मंडावली थाने की पुलिस हिरासत से एक आरोपी वीआईपी कमरे से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. मामले में लापरवाही सामने आने पर एसपी ने थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर जांच के आदेश दे दिए हैं.

social share
Google CTA

Bijnor News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है. यहाँ मंडावली थाने की पुलिस हिरासत से एक आरोपी नितिन कश्यप चकमा देकर फरार हो गया है. आरोप है कि सिफारिश के चलते इस आरोपी को हवालात की जगह थाने के एक वीआईपी कमरे में रखा गया था और उसे सभी सुविधाएं दी जा रही थीं. पुलिस कस्टडी से आरोपी के भागने के बाद पूरे महकमे में हड़कंप मच गया है. इस बड़ी लापरवाही को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है.