Mood Kya Hai Moradabad: मुरादाबाद में सपा के लिए ये सीटें बहुत मुश्किल, बीजेपी देगी जबरदस्त टक्कर!
Mood Kya Hai Moradabad: यूपी Tak के खास शो 'मूड क्या है' में देखें मुरादाबाद की 6 विधानसभा सीटों का सबसे सटीक और निष्पक्ष विश्लेषण. कुंदरकी उपचुनाव के बाद कैसे बदले राजनीतिक समीकरण? जानें क्यों कट सकता है देहात के सपा विधायक का टिकट और कांठ में कमाल अख्तर का क्या है दबदबा. क्या सीएम योगी के विकास के दावे पर जनता देगी वोट या सपा बचाएगी अपना पुराना गढ़? पूरी ग्राउंड रिपोर्ट.
ADVERTISEMENT

Mood Kya Hai Moradabad: Ground Report
Mood Kya Hai Moradabad: उत्तर प्रदेश में साल 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी तपिश अभी से चरम पर पहुंचने लगी है. कौन जीतेगा, किसकी सरकार बनेगी और जमीनी स्तर पर जनता का मिजाज क्या है, इसी को समझने के लिए यूपी Tak की टीम मुरादाबाद पहुंची. हमारे खास शो 'मूड क्या है' में मुरादाबाद के वरिष्ठ और जमीनी पत्रकारों ने यहां की सभी 6 विधानसभा सीटों का ऐसा विश्लेषण किया है. पत्रकारों के मुताबिक साल 2027 का रण मुरादाबाद में सपा और भाजपा दोनों के लिए 'लड़ो या मरो' जैसी स्थिति पैदा करने वाला है. हालांकि हाल ही में हुए कुंदरकी उपचुनाव की जीत ने भाजपा को एक नई संजीवनी दी है जिसके बाद यहां का समीकरण पूरी तरह बदल चुका है.
