लेटेस्ट न्यूज़

कौशांबी के एक स्कूल में चाकू-चॉपड़ लेकर पहुंची प्रिंसिपल, हथियार रखने के लिए बताई ये गजब वजह

ADVERTISEMENT

Kaushambi News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी के एक प्राथमिक विद्यालय में इंचार्ज प्रिंसिपल शिखा सिंह चाकू और चौपड़ लेकर क्लासरूम पहुंच गईं, जिससे बच्चों और शिक्षकों में दहशत फैल गई.

social share
Google CTA

Kaushambi News: उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के एक प्राथमिक विद्यालय लुकिया की इंचार्ज प्रिंसिपल शिखा सिंह अपने साथ धारदार चाकू और चौपड़ लेकर क्लासरूम में पहुँच गईं. प्रिंसिपल के हाथ में खतरनाक हथियार देखकर बच्चों में चीख-पुकार मच गई और बाकी शिक्षक भी बुरी तरह डर गए. देखते ही देखते पूरे स्कूल में दहशत का माहौल बन गया. इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुँचे और पुलिस ने हथियारों को अपने कब्जे में ले लिया. विभाग अब आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ निलंबन और एफआईआर की कार्रवाई कर रहा है.