लेटेस्ट न्यूज़

राजा भैया ने दोनों बेटों के लिए उठा लिया बड़ा कदम, उधर मां भानवी के साथ रहने वाली बेटी के अलग ही तेवर

राजा भैया के दोनों बेटों शिवराज और बृजराज सिंह ने जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) की सदस्यता लेकर राजनीति में प्रवेश किया है. वहीं, बेटी राघवी कुमारी ने पाकिस्तान में बसे हिंदुओं की सुरक्षा पर चिंता जताई है.

ADVERTISEMENT

Raja Bhaiya News
Raja Bhaiya News
social share
Google CTA

Raja Bhaiya News: जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के मुखिया और कुंडा विधायक राजा भैया से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. आपको बता दें कि राजा भैया के दोनों बेटे शिवराज सिंह और बृजराज सिंह ने राजनीति में कदम रखते हुए अपन पिता की पार्टी जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) की सदस्यता ले ली है. बता दें कि राजा भैया के दो बेटियां और दो बेटे हैं. पत्नी भानवी सिंह से विवाद के बाद दोनों बेटियां मां के साथ रहती हैं. इस बीच राजा भैया की बेटी राघवी कुमारी ने भी अलग तेवर दिखाए हुए हैं. उन्होंने पाकिस्तान में रहे हिंदुओं की दुर्दशा पर चिंता की है. राघवी कुमारी ने सवाल उठाते हुए कहा है कि पाकिस्तान में रहे हिंदुओं की रक्षा कौन करेगा?