लेटेस्ट न्यूज़

महाकुंभ की चर्चित 'साध्वी' हर्षा ने खोले अपने जीवन के रहस्य! बताई वो बात जो कोई नहीं जानता     

Sadhvi Harsha in Mahakumbh 2025: सोशल मीडिया पर प्रयागराज महाकुंभ में एक साध्वी के भेष में युवती की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. गले में रुद्राक्ष की माला, माथे पर तिलक और सादगी भरा रूप लिए इस युवती का नाम है हर्षा रिछारिया.

ADVERTISEMENT

Harsha Richhariya
Harsha Richhariya
social share
Google CTA

Mahakumbh Sadhvi Harsha: सोशल मीडिया पर प्रयागराज महाकुंभ में एक साध्वी के भेष में युवती की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. गले में रुद्राक्ष की माला, माथे पर तिलक और सादगी भरा रूप लिए इस युवती का नाम है हर्षा रिछारिया. यूपी Tak को दिए एक इंटरव्यू में हर्षा ने अपनी जिंदगी के अनछुए पहलुओं को साझा किया, जो लोगों को अचंभित कर रहे हैं. बता दें कि हर्षा रिछारिया निरंजनी अखाड़े की शिष्या हैं. उनका जन्म उत्तर प्रदेश के झांसी में हुआ और बाद में वे मध्य प्रदेश के भोपाल में बस गईं. भोपाल में उनके माता-पिता आज भी रहते हैं. हर्षा ने मुंबई और दिल्ली जैसे शहरों में काम किया, लेकिन अध्यात्म की ओर रुझान उन्हें उत्तराखंड की वादियों में ले गया, जहां वे साधना में लीन हैं.