करवा चौथ पर युवक ने मायावती के पोस्टर के साथ की अपत्तिजनक हरकत, वीडियो सामने आते ही भड़के लोग
Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने बसपा समर्थकों में आक्रोश पैदा कर दिया है.
ADVERTISEMENT

Saharanpur Viral video
Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने बसपा समर्थकों में आक्रोश पैदा कर दिया है. इस वीडियो में एक युवक को बसपा सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के पोस्टर के साथ आपत्तिजनक हरकत करते देखा गया है. वीडियो में युवक मायावती के पोस्टर को छलनी से देखकर उन पर पानी छिड़कता हुआ नजर आ रहा है. करवाचौथ के दिन युवक ने मायावती के पोस्टर के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था. इस घटना के बाद दलित समाज और बसपा कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराया है. बसपा और भीम आर्मी के कई संगठनों ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.