लेटेस्ट न्यूज़

ITI के लिए चयनित 1510 प्रशिक्षकों को नियुक्ति पत्र देकर बड़ी बात कह गए सीएम योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के 1510 नए ITI प्रशिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए. उन्होंने बताया कि यूपी पहले देश के सबसे समृद्ध राज्यों में था, लेकिन बाद में ‘बीमारू’ राज्य की छवि बनी. अब यूपी तेजी से विकसित होकर देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन रहा है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को एक कार्यक्रम में राज्य द्वारा संचालित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के लिए नव-चयनित 1510 प्रशिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया. इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि पहले यूपी के युवाओं को दूसरे राज्यों में हीनभावना का सामना करना पड़ता था, क्योंकि यूपी को 'बीमारू' राज्य का तमगा दिया गया था. उन्होंने कहा कि जब आप अपने स्कूलों और पॉलिटेक्निक में थे, तब आपने अनुभव किया होगा कि उत्तर प्रदेश के साथ दो चीजें जुड़ी थीं. पहली, जब उत्तर प्रदेश के युवा राज्य से बाहर जाते थे, तो लोग उन्हें तिरस्कार की नजर से देखते थे. उन्हें पहचान का संकट झेलना पड़ता था. उनके मन में हीनभावना विकसित हो गई थी.