CWG 22: कॉमनवेल्थ गेम्स में UP का मान बढ़ाने वाले 8 पदकवीरों का योगी सरकार करेगी सम्मानित
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार खेल और खिलाड़ियों के लिए समर्पण भाव से काम कर रही है. सरकार की योजनाओं और सुविधाओं का नतीजा भी…
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार खेल और खिलाड़ियों के लिए समर्पण भाव से काम कर रही है. सरकार की योजनाओं और सुविधाओं का नतीजा भी देखने को मिल रहा है. हाल ही में संपन्न हुए बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games 2022) में उत्तर प्रदेश के 8 खिलाड़ियों ने देश के लिए मेडल्स जीतकर न सिर्फ देश का बल्कि प्रदेश का भी गौरव बढ़ाया है. इन सभी पदकवीरों को उत्तर प्रदेश सरकार पूर्व निर्धारित नकद इनाम और अन्य सुविधाओं से सम्मानित करेगी.