लखीमपुर खीरी जिले में एक सरकारी अस्पताल में लापरवाही से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो गोला गोकर्णनाथ कस्बे में बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है. वीडियो में बेड पर बिछे कंबल पर कुत्तों आराम फरमाते नजर आ रहे हैं. वहीं मरीज के तीमारदार फर्श पर सोते दिख रहे हैं. वीडियो एक स्थानीय युवक ने बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो के वायरल होते ही स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है. वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मामले में संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं. पढ़ते रहें uptak.in