लेटेस्ट न्यूज़

केशव मौर्य को लेकर क्यों तेज हो गईं सियासी चर्चाएं, शाह से लेकर राज्यपाल तक उनकी मुलाकातों के मायने क्या? समझिए

UP Political News: यूपी में केशव प्रसाद मौर्य को बड़ी जिम्मेदारी मिलने की अटकलें तेज.अमित शाह से मुलाकात, राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट और 'लक्ष्य एक बड़ी विजय का' वीडियो से सियासी चर्चाओं को मिला बल.

ADVERTISEMENT

keshav prasad maurya
यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
social share
Google CTA

UP Political News: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य इस वक्त सियासी गलियारों के बीच चर्चा के केंद्र में आ गए हैं. सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा तेज है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केशव प्रसाद मौर्य को कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है. कई सियासी जानकार इस बात को कह रहे हैं कि भाजपा केशव प्रसाद मौर्य को यूपी का प्रदेश अध्यक्ष बना सकती ही. मालूम हो कि 2017 में भाजपा के नेतृत्व वाले NDA ने यूपी में 325 सीटों के साथ सूबे में प्रचंड जीत हासिल की थी, तब केशव प्रसाद मौर्य ही यूपी में भाजपा के चीफ थे. ऐसे में चर्चा है कि 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा फिर एक बार केशव प्रसाद मौर्य को यूपी का पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बना सकती है.