सपा को कभी नीतीश से था 'प्यार' पर अब हो गए 'पल्टूराम'! पोस्टर वॉर में राजभर पर भी हुआ हमला
2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश का सियासी माहौल गर्मा गया है. इसके पीछे की वजह बिहार राज्य है...
ADVERTISEMENT

UP Political News: 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश का सियासी माहौल गर्मा गया है. इसके पीछे की वजह बिहार राज्य है. बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से बेदखल करने के उद्देश्य से बना इंडिया गठबंधन इन दोनों दिक्कतों का सामना कर रहा है. इंडिया गठबंधन का झंडा लेकर आगे-आगे चल रहे बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने अब पाला बदल लिया है. उन्होंने इंडिया गठबंधन को छोड़ भाजपा के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन का दामन थाम लिया है. इसी को लेकर यूपी में नीतीश पर हमला बोला गया है. नीतीश के साथ-साथ SBSP चीफ ओम प्रकाश राजभर पर भी निशाना साधा गया है.