लेटेस्ट न्यूज़

मायावती बोलीं- UP ही नहीं पूरे देश में हो जातीय जनगणना, स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- स्वागत है

हाई कोर्ट से वैध ठहराए जाने के बाद बिहार में हो रही जातीय जनगणना का असर अब उत्तर प्रदेश में बढ़ता नजर आ रहा है.…

ADVERTISEMENT

मायावती बोलीं- UP ही नहीं पूरे देश में हो जातीय जनगणना, स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- स्वागत है
मायावती बोलीं- UP ही नहीं पूरे देश में हो जातीय जनगणना, स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- स्वागत है
social share
google news

हाई कोर्ट से वैध ठहराए जाने के बाद बिहार में हो रही जातीय जनगणना का असर अब उत्तर प्रदेश में बढ़ता नजर आ रहा है. अबतक विपक्ष के INDIA गठबंधन से अलग सुर दिखाने वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने भी जातीय जनगणना की मांग को आगे बढ़ा दिया है. मायावती ने बुधवार को इस सिलसिले में ट्वीट कर अपनी बात रखी है. सबसे बड़ी बात तो यह कि कभी मायावती के सहयोगी रहे और आजकल सपा की तरफ से ‘सामाजिक न्याय’ से जुड़ी लड़ाई का नेतृत्व कर रहे स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस बात के लिए मायावती का स्वागत भी कर दिया है.