लेटेस्ट न्यूज़

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में अखिलेश से मांग ली ऐसी सीट कि धर्मसंकट में न फंस जाएं सपा चीफ!

कांग्रेस ने सपा को इन 23 सीटों की लिस्ट भी सौंप दी है. इन सीटों में एक सीट ऐसी है, जिसे देखकर सपा के खेमे में हलचल मच सकती है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Political News: 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी का दावा है कि वह यूपी में 80 में से 80 सीटों पर फतह हासिल करेगी. वहीं, विपक्ष का कहना है कि भाजपा के विजय रथ को यूपी में ही रोक दिया जाएगा. यूपी में कैसे ज्यादा से ज्यादा सीटें जीती जाएं इसे लेकर भाजपा और विपक्ष अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गया है. वहीं, इंडिया गठबंधन के बीच सीटों का कैसे बंटवारा होगा इसे लेकर भी एक खबर सामने आई है. बता दें कि यहां कांग्रेस ने यूपी की मुख्य विपक्षी पार्टी सपा से 23 सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है. साथ ही कांग्रेस ने सपा को इन 23 सीटों की लिस्ट भी सौंप दी है. इन सीटों में एक सीट ऐसी है, जिसे देखकर सपा के खेमे में हलचल मच सकती है.