CM योगी को उत्तराखंड का रहने वाला बताकर अखिलेश यादव ने कांवड़ियों के लिए कर दी बड़ी मांग
Akhilesh Yadav & CM Yogi News: उत्तराखंड सरकार ने कांवड़ यात्रा में 10 फीट से ऊंची कांवड़ और डीजे पर प्रतिबंध लगाया. उत्तराखंड सरकार के इसी फैसले को लेकर सपा चीफ अखिलेश यादव ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से बड़ी मांग कर दी है.
ADVERTISEMENT

Yogi Adityanath and Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav & CM Yogi News: उत्तराखंड सरकार ने कांवड़ यात्रा को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है. दरअसल, उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा के दौरान आने वाली चुनौतियों के मद्देनजर वहां के प्रशासन ने 10 फीट से ऊंची कांवड़ लाने पर प्रतिबंध लगाया है. इसके अलावा ऊंचे डीजे सिस्टम पर भी रोक लगाई गई है.वहीं, दूसरी तरफ, उत्तराखंड, हरियाणा सहित अन्य राज्यों की मीटिंग में 10 फीट से अधिक ऊंची कांवड़ पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया है. उत्तराखंड सरकार के इसी फैसले को लेकर अब समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने तंजिया अंदाज में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से एक बड़ी मांग कर दी है.