लेटेस्ट न्यूज़

अमित शाह के बाद बोलने के लिए खड़े हुए अखिलेश यादव और दिया तगड़ा जवाब, चुन-चुन कर ये 5 बातें सुना दीं

Akhilesh reaction on Amit Shah video: संसद में अमित शाह के बाद अखिलेश यादव ने NDA सरकार पर साधा निशाना. 'ऑपरेशन सिंदूर' पर उठाए सवाल, पूछा 'सीजफायर क्यों हुआ?' और कश्मीर व सुरक्षा पर सरकार से पूछे 5 तीखे सवाल.

ADVERTISEMENT

Amit Shah & Akhilesh Yadav
Amit Shah & Akhilesh Yadav
social share
Google CTA

Akhilesh reaction on Amit Shah video: समाजवादी पार्टी के मुखिया और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने संसद के मॉनसून सत्र के दौरान 'ऑपरेशन सिंदूर' पर अपना संबोधन देते हुए NDA सरकार पर जमकर निशाना साधा. अखिलेश यादव ने सवाल उठाते हुए कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सीजफायर क्यों किया गया? जबकि हमें यह प्रतीत हुआ कि PoK हमारा हो जाएगा.' मालूम हो कि अखिलेश के संबोधन से पहले उनकी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जमकर बहस हुई थी. इसका वीडियो भी अब सोशल मीडया पर वायरल है. अब आप इस खबर में जानिए अखिलेश यादव ने सरकार से कौन-कौन से 5 सवाल पूछे.