लेटेस्ट न्यूज़

अलीगढ़ में 14 साल बाद जेल से बाहर आते ही बंटी ने अपने ममेरे भाई को क्यों मार डाला, खुद पुलिस भी चौंक गई

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में गांव रहसूपुर में एक युवक ने अपने ममेरे भाई को शराब पार्टी के दौरान गोली मारकर और गला रेत कर हत्या कर दी. आरोपी पिछले 14 साल की सजा काटकर जेल से लौटा था. हत्या के बाद उसने खुद पुलिस को सूचना दी और गिरफ्तार कर लिया गया.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Crime News: उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज क्षेत्र के गांव रहसूपुर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक युवक ने अपने ही ममेरे भाई की निर्मम तरीके से हत्या कर दी. आरोपी युवक ने पहले अपने भाई को शराब पार्टी के बहाने घर बुलाया, फिर गोली मारने के बाद उसका गला रेत डाला. हत्या के बाद आरोपी ने न सिर्फ पूरी रात घर में गुजारी बल्कि सुबह उठकर नहाया, पूजा-पाठ किया और खुद पुलिस को फोन कर वारदात की जानकारी दी. पुलिस ने आरोपी को हत्या में प्रयुक्त असलहे समेत गिरफ्तार कर लिया है.