लेटेस्ट न्यूज़

झांसी में दिन के समय गायब हुआ था 8 साल का मुकेश, शाम को घर में ही मिला उसका शव…कैसे हुई मासूम की मौत?

झांसी के लहचूरा थाना क्षेत्र के चकारा गांव में 8 वर्षीय मुकेश का शव उसके ही घर के भूसे वाले कमरे से संदिग्ध हालत में मिला. दोपहर से लापता बच्चा शाम को मृत मिला, जिससे गांव में सनसनी फैल गई.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Jhansi News: उत्तर प्रदेश में झांसी के लहचूरा थाना क्षेत्र के ग्राम चकारा में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले 8 वर्षीय मासूम मुकेश की लाश उसके ही घर के भूसे वाले कमरे से संदिग्ध हालत में बरामद हुई. दिन में अचानक लापता हुआ बच्चा जब शाम तक नहीं मिला तो परिजनों ने पुलिस से मदद मांगी. खोजबीन के दौरान जब शव मिला तो पूरे गांव में मातम छा गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.