UPTak Baithak Logo

वाराणसी के टॉप स्कूल टीचर प्रवीण झा को पूर्व कुलपति के बेटे ने पीट-पीट कर मार डाला, कौन है ये आदर्श सिंह?

Varanasi Crime News: वाराणसी में क्राइम रेट बढ़ता जा रहा है. 21 अगस्त की सुबह एक कारोबारी की हत्या की गई, वहीं रात होते-होते एक शिक्षक को भी मौत के घाट उतार दिया गया.

ADVERTISEMENT

तस्वीर में शिक्षक प्रवीण झा
तस्वीर में शिक्षक प्रवीण झा
social share
Google CTA

Varanasi Crime News: वाराणसी में एक ही दिन में दो हत्याओं से हड़कंप मच गया है. गुरुवार सुबह सारनाथ इलाके में कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम की गोली मारकर हत्या की गुत्थी अभी पुलिस सुलझा ही नहीं सकी थी कि रात होते-होते एक और वारदात घट गई. शहर के भेलूपुर क्षेत्र के कबीर नगर इलाके में मातृ छाया अपार्टमेंट में एक प्राइवेट स्कूल के टीचर प्रवीण झा की पार्किंग में कार खड़ी करने को लेकर रॉड, डंडों और ईंट से मारकर हत्या कर दी गई. हालांकि मुख्य आरोपी और उसके 2 साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.