लेटेस्ट न्यूज़

कौन थे वाराणसी के कारोबारी महेंद्र गौतम जिनकी 3 नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर कर दी हत्या?

वाराणसी में एक 54 वर्षीय कारोबारी महेंद्र गौतम की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के लिए 5 टीमें गठित की हैं.

ADVERTISEMENT

Varanasi Crime News
Varanasi Crime News
social share
google news

Varanasi Crime News: वाराणसी में गुरुवार सुबह महेंद्र गौतम नामक कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव के अरिहंत नगर कॉलोनी की यह घटना है. जानकारी के अनुसार, 54 वर्षीय कारोबारी महेंद्र गौतम आज सुबह जब अपने घर बुद्धा सिटी अरिहंतनगर स्थित अपने ऑफिस जा रहे थे, तभी मोटरसाइकिल सवार 3 बदमाशों ने उनकी बाइक रोककर गोली मार दी. लहूलुहान महेंद्र को लोग अस्पताल लेकर पहंचे, लेकिन डॉक्टर ने कारोबारी को मृत घोषित कर दिया. बदमाशों द्वारा तीन गोली मारने से पूरे इलाके में दहशत बनी हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जांच में भी जुट गई है. पुलिस के मुताबिक कुल 5 टीम्स बनाकर जांच की जा रही है और परिवार की तहरीर पर मुकदमा भी दर्ज हो चुका है. परिवार ने 2 लोगो पर आशंका भी जाहिर की है.