ज्ञान प्रकाश मिश्रा ने यूट्यूब देखकर नशे में कर दिया पथरी का ऑपरेशन और काट दी आंत? बाराबंकी में महिला की दर्दनाक मौत
बाराबंकी में झोलाछाप डॉक्टर पर यूट्यूब देखकर पथरी का ऑपरेशन करने का आरोप है. झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही की वजह से महिला की आंत कट गईं और उसकी दर्दनाक मौत हो गई. अवैध अस्पताल पर केस दर्ज हो गया है. स्वास्थ्य विभाग ने अपना नोटिस भी जारी कर दिया है.
ADVERTISEMENT

UP News: उत्तर प्रदेश में झोलाझाप और अधकचरे ज्ञान को लेकर डॉक्टर बनने के आरोप में एक ऐसा मामला सामने आया है, जो आपके होश उड़ा देगा. आरोप लगा है कि बाराबंकी में यूट्यूब देखकर एक झोला छाप डॉक्टर ने पथरी का ऑपरेशन कर दिया. पथरी तो नहीं निकली लेकिन पीड़ित औरत की आंत जरूर कट गई. महिला ने कराह कराह कर दम तोड़ दिया. अब पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है.