लेटेस्ट न्यूज़

प्लॉट के लालच में 70 साल के फीजू शादी के लिए हुए राजी, उन्हें 2 लड़कियों का दिया गया ऑप्शन पर बुरे फंस गए

मेरठ में 70 वर्षीय बुजुर्ग से प्लॉट और शादी कराने के नाम पर 10 लाख रुपये ठगी का मामला सामने आया है. आरोप है कि दो लोगों ने चार साल तक बुजुर्ग से पैसे लिए लेकिन न शादी कराई, न प्लॉट दिया, बल्कि विरोध करने पर मारपीट कर धमकी दी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है. यहां 70 साल के एक बुजुर्ग को पहले शादी कराने का सपना दिखाया गया, फिर उन्हें प्लॉट दिलाने का लालच दिया गया और इसी बहाने उनसे करीब 10 लाख रुपए ऐंठ लिए गए. बुजुर्ग के अनुसार उनको भरोसा दिलाया गया था कि उनकी शादी आसमा या मीना नाम की महिलाओं से करवाई जाएगी. ऐसा न होने पर जब बुजुर्ग अपने पैसे मांगने गए तो उनके साथ मारपीट तक की गई. अब पीड़ित न्याय के लिए पुलिस और अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है.