लेटेस्ट न्यूज़

बेटे नितिन ने खोला दरवाजा सामने पड़ी मिली मां रेनू की लाश... 20 साल का भाई निखिल था लापता, लखनऊ में ये क्या हुआ

लखनऊ के पीजीआई इलाके के बाबूखेड़ा गांव में रेनू यादव की निर्मम हत्या के साथ-साथ उनके बेटे निखिल के रहस्यमय लापता होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने 5-6 लाख रुपये के सामान की लूट की पुष्टि की है और हत्या किसी भारी वस्तु से होने की जानकारी मिली है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

लखनऊ के पीजीआई इलाके के बाबूखेड़ा गांव में एक भयंकर वारदात ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है. यहां की रहने वाली रेनू यादव की निर्मम हत्या कर दी गई. रेनू हाल ही में अपने मायके से लौटकर घर आई थीं. यही नहीं उनकी हत्या के बाद उनका बेटा निखिल रहस्यमय तरीके से लापता हो गया है, जिससे पूरे मामले में सस्पेंस और बढ़ गया है. पुलिस इस संगीन वारदात की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही इस पहेली को सुलझाने का दावा कर रही है.