लेटेस्ट न्यूज़

इतनी मैं जेल कराऊंगा कि निकल नहीं पाओगे... मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक किस पर भड़के? गुस्से में ये सब कह डाला 

मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का जमकर गुस्सा फूटा है. लखनऊ चौक इलाके में 6 कुत्तों पर तेजाब फेंकने की घटना पर भड़कते हुए उन्होंने कहा- 'कड़ी से कड़ी सज़ा दिलाऊंगा'. यहां देखें रिपोर्ट.

ADVERTISEMENT

Prateek Yadav
Prateek Yadav
social share
google news

समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव ने एक वीडियो बनाकर उन लोगों के प्रति अपना जबरदस्त गुस्सा जाहिर किया है, जो बेजुबान जानवरों पर हमला करते हैं. प्रतीक यादव का यह गुस्सा लखनऊ के चौक इलाके में स्ट्रीट डॉग्स पर तेजाब फेंकने की घटना के बाद सामने आया है, जिसमें छह कुत्ते गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. प्रतीक यादव ने अपने वीडियो में दिखाया है कि कैसे इन छह कुत्तों के ऊपर तेजाब फेंका गया है. उन्होंने एसिड अटैक से हुए जख्म को दिखाते हुए जमकर और कड़े शब्दों में अपनी नाराजगी व्यक्त की है.