आर्टिफिशयल झील, हेलीपेड, पेट्रोल पंप, एयरपोर्ट वाली सुरक्षा... लखनऊ में सुब्रत रॉय ने 130 एकड़ जमीन पर क्या-क्या बना लिया था?
Subrata Roy Sahara News: लखनऊ में सुब्रत रॉय का साम्राज्य अंत की तरफ है. कभी लखनऊ की पहचान सहारा इंडिया के हजारों कर्मचारियों, भव्य इमारतों और कारोबार से जुड़ी रहती थी. अब सुब्रत रॉय के निधन के बाद समूह की संपत्तियों पर सरकारी कार्रवाई तेज हो गई है.
ADVERTISEMENT

सुब्रत रॉय
Lucknow News: लखनऊ के गोमती नगर में स्थित सहारा शहर अब नगर निगम की संपत्ति बन गया है. सहारा इंडिया के साम्राज्य का अब अंत होता दिख रहा है. सहारा समूह के संस्थापक सुब्रत रॉय के निधन के बाद सहारा की संपत्तियों पर सरकारी कार्रवाई तेज हो गई है. सहारा समूह की लीज खत्म होने के बाद नगर निगम और लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने एक्शन शुरू कर दिया है. नगर निगम ने 130 एकड़ में बने शहर के अंदर और बाहर मिलाकर 10 से 15 बोर्ड लगा दिए हैं. लीज की शर्तों का उल्लंघन होने पर नगर निगम और एलडीए ने इस पूरे परिसर को अपने कब्जे में ले लिया.
