जंतर-मंतर पर छात्रों को पानी और खाना बांटने वाले मोहम्मद जुनैद की पूरी कहानी, कैसे बने ये 'चर्चित चेहरा'
दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक के खिलाफ हुए छात्र आंदोलन के दौरान मोहम्मद जुनैद चर्चा में आए. वह प्रदर्शनकारियों के लिए पानी और खाने की व्यवस्था करते नजर आए थे
ADVERTISEMENT

Mohammad Junaid News
Mohammad Junaid on Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था के खिलाफ हुए छात्र आंदोलन के दौरान कई चेहरे चर्चा में रहे. इनमें सबसे ज्यादा जिन लोगों की चर्चा हुई, उनमें मोहम्मद जुनैद का नाम भी शामिल है. आंदोलन के दौरान जुनैद अपने साथियों के साथ प्रदर्शनकारियों के लिए पानी, ब्रेड पकौड़ा और खाने-पीने की दूसरी चीजों की व्यवस्था करते नजर आए. बाद में उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी इस मदद की वजह से उनके परिवार को पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ा. वहीं पुलिस ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि केवल सामान्य पूछताछ की गई थी.
