लेटेस्ट न्यूज़

Saharanpur News: देवबंद में युवक की हत्या से सनसनी, दोस्ती की आड़ में घर से बुलाकर खेत में उतारा मौत के घाट

Saharanpur Crime News: सहारनपुर के देवबंद में दोस्ती की आड़ में युवक की हत्या से सनसनी फैल गई. घर से बुलाकर खेत में ले जाने के बाद वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है, जबकि दो अन्य की तलाश में तीन टीमें लगातार दबिश दे रही हैं.

ADVERTISEMENT

 देवबंद में युवक की हत्या से सनसनी, दोस्ती की आड़ में घर से बुलाकर खेत में उतारा मौत के घाट
देवबंद में युवक की हत्या से सनसनी, दोस्ती की आड़ में घर से बुलाकर खेत में उतारा मौत के घाट
social share
Google CTA

Saharanpur Crime News: सहारनपुर के देवबंद थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान शिवा के रूप में हुई है, जिसे उसके परिचित युवक घर से अपने साथ ले गए थे. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने मामले में एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश के लिए तीन पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं.