रिया अहीर कौन हैं? एक हाथ से पुलिस वैन रोकने वाली युवती की कहानी जिन्हें मिला अखिलेश यादव का समर्थन
मुंबई के शिवाजी पार्क में NEET पेपर लीक के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस वैन के सामने खड़ी 27 साल की रिया अहीर की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. अब रिया ने ऑनलाइन बुलिंग और बदनाम करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ मुंबई के एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है.
ADVERTISEMENT

Riya Ahir NEET Mumbai Protest
Riya Ahir NEET Mumbai Protest: मुंबई के शिवाजी पार्क में NEET पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था के खिलाफ हुए प्रदर्शन के दौरान एक तस्वीर पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई. इस तस्वीर में 27 साल की रिया अहीर पुलिस की वैन के सामने एक हाथ उठाकर खड़ी दिखाई दीं. सोशल मीडिया पर उन्हें 'शेरनी', 'लेडी सिंघम' और कई दूसरे नामों से संबोधित किया गया. अब इसी मामले में नया मोड़ आ गया है. रिया अहीर ने ऑनलाइन बुलिंग और बदनाम करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ मुंबई के एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है.
