Amethi News: सावन से पहले अमेठी अलर्ट, कांवड़ यात्रा की सुरक्षा में ड्रोन, CCTV और 200 मीटर पहले बैरिकेडिंग
Amethi Kanwar Yatra 2026: सावन से पहले अमेठी प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है. कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए ड्रोन निगरानी, CCTV कैमरे और 200 मीटर पहले बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है. प्रमुख शिवालयों में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है.
ADVERTISEMENT

सावन से पहले अमेठी अलर्ट, कांवड़ यात्रा की सुरक्षा में ड्रोन, CCTV और 200 मीटर पहले बैरिकेडिंग
Amethi News: अमेठी में सावन माह में कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं. जिले के प्रमुख शिवालयों तपेश्वर नाथ धाम पीढ़ी, अहोरवा भवानी धाम और दंडेश्वर धाम में जलाभिषेक के लिए आने वाले हजारों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को लेकर व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं. शिवालयों में जाने वाले रास्तों को भी दुरुस्त किया जा रहा है. डीएम संजय चौहान और एसपी सरवणन टी स्वयं इन मंदिरों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे है.
