लखनऊ में 8 महीने पहले हुई थी नजमा की शादी अब इस हाल में मिली उसकी बॉडी, किसने मारा उसे?
लखनऊ के चिनहट इलाके में आठ महीने पहले शादी हुई विवाहिता नजमा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. उसका शव फंदे से लटका मिला, जबकि पति समीम कमरे में अचेत पड़ा था। मृतका के शरीर पर चोट के गहरे निशान मिले हैं.
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के महज आठ महीने बाद एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. मृतका का शव बुद्ध विहार इलाके में उसके घर पर फंदे से लटका मिला, जबकि उसका पति शमीम कमरे में अचेत अवस्था में पड़ा मिला. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. क्या है पूरा मामला आगे खबर में जानिए.