लेटेस्ट न्यूज़

जिम ट्रेनर से प्यार, फिर पति को रास्ते से हटाने की साजिश... गाजियाबाद में प्रताप सिंह ने शशांक पर चाकू से किया हमला

ADVERTISEMENT

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर-1 में पत्नी प्रिया शर्मा ने अपने जिम ट्रेनर प्रेमी प्रताप सिंह के साथ मिलकर पति शशांक कंथरिया पर जानलेवा हमला कराने की साजिश रची है. आरोप है कि 26 अक्टूबर की सुबह प्रिया के घर से निकलने के बाद प्रताप फ्लैट में घुसा और उसने शशांक पर चाकू से कई वार किए.

social share
Google CTA

गाजियाबाद में पति-पत्नी और वोह के रिश्ते ने एक बार फिर शादी जैसे पवित्र बंधन को कलंकित कर दिया है. वसुंधरा की एक सोसायटी में पत्नी प्रिया शर्मा अपने प्रेमी ट्रेनर प्रताप सिंह के साथ शादी करना चाहती थी, लेकिन इन दोनों के प्रेम प्रसंग के बीच पति शशांक खड़ा था. इसीलिए पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रच डाली. सुबह तड़के प्रिया जिम जाने के लिए फ्लैट से बाहर निकली और घर का दरवाजा खुला छोड़ दिया. इसके बाद प्रेमी जिम ट्रेनर घर में घुसा और महिला के पति पर ताबड़तोड़ चाकू से कई वार करके उसे अधमरा कर दिया. यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जिम ट्रेनर और घायल की पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

सुबह सवेरे फ्लैट में घुसा हमलावर

पुलिस के मुताबिक यह घटना 26 अक्टूबर की सुबह करीब 5:15 बजे इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा सेक्टर-1 स्थित जागृति आरडब्ल्यूए सोसायटी में हुई है. सुबह प्रिया शर्मा जिम जाने के लिए फ्लैट से बाहर निकली, इसके कुछ ही देर बाद जिम ट्रेनर प्रताप सिंह तेजी से घर के अंदर घुसा और उसने शशांक कंथरिया पर चाकू से हमला कर दिया.  शशांक जोर-जोर से चिल्लाने लगा जिससे सोसायटी के लोग उसे बचाने के लिए दौड़े. हालांकि लोग शशांक के फ्लैट तक पहुंचे, तब तक आरोपी वहां से भाग चुका था.

अस्पताल में पति की हालत गंभीर

जानकारी के मुताबिक हमले में घायल हुए शशांक कंथरिया डाक विभाग में सीनियर अकाउंटेंट के पद पर काम करते हैं. घटना के बाद लहूलुहान हालत में सोसायटी के लोगों ने उन्हें यशोदा मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया. अस्पताल में डॉक्टरों ने उनकी सर्जरी की है. सिर, सीने और हाथ पर गहरे घाव होने की वजह से उनकी हालत अब भी बेहद गंभीर बनी हुई है.

दोनों आरोपी गिरफ्तार, चाकू भी बरामद

इंदिरापुरम पुलिस ने घायल शशांक के भाई की शिकायत पर जिम ट्रेनर प्रताप सिंह और पत्नी प्रिया शर्मा के खिलाफ हत्या के प्रयास और आपराधिक साजिश रचने का मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है. पुलिस अब प्रेम प्रसंग और पति की हत्या की इस कथित साजिश की हर एंगल से गहराई से जांच कर रही है.