लेटेस्ट न्यूज़

यूपी के इस जिले में 30 अक्टूबर को बंद रहेंगे सभी स्कूल, DIOS ने जारी किया आदेश

UP School Closed: यूपी में PET-2026 परीक्षा के चलते प्रयागराज में 30 अक्टूबर को कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे. जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. संतोष कुमार राय ने इस संबंध में आदेश जारी किया है.

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

UP School Closed: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की पीईटी-2026 परीक्षा को देखते हुए प्रयागराज जिले में 30 अक्टूबर को कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे. 

जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) डॉ. संतोष कुमार राय ने इस संबंध में आदेश जारी किया है. इसके तहत राजकीय, अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों के साथ CBSE, ICSE और अन्य बोर्डों से जुड़े स्कूलों में भी एक दिन का शैक्षणिक अवकाश रहेगा.

सभी स्कूलों को आदेश का पालन करने के निर्देश

डीआईओएस ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं. पीईटी परीक्षा के कारण अवकाश एक दिन के लिए घोषित किया गया है. 

इस आदेश के दायरे में राजकीय और अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों के अलावा CBSE, ICSE तथा अन्य बोर्डों के स्कूल भी शामिल हैं. अभिभावक और विद्यार्थी अपने स्कूल से भी अवकाश की जानकारी की पुष्टि कर सकते हैं.

30 अक्टूबर को होगी पीईटी परीक्षा

यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानी PET-2026 का आयोजन 30 अक्टूबर को किया जाएगा. परीक्षा दो पालियों में होगी. पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है.

पीईटी उत्तर प्रदेश में समूह ‘ग’ की विभिन्न सरकारी भर्तियों के लिए आयोजित की जाती है. प्रयागराज में परीक्षा के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पंजीकृत हैं. परीक्षा के दौरान केंद्रों पर व्यवस्था बनाए रखने और परीक्षा का संचालन कराने के लिए प्रशासनिक तैयारियां की गई हैं.

ये भी पढ़ें- UP MLC Result: पहले किसके पास थी सीट और अब किसे मिल गई, सपा-भाजपा को कितनी-कितनी सीटें मिली?