लेटेस्ट न्यूज़

प्रयागराज में घर के आंगन में जमीन के नीचे छिपा था करोड़ों का कैश, ₹500 के नोटों से भरे 3 ड्रम मिले, 2 सगे भाई पकड़े गए

प्रयागराज में जमीन के नीचे दबे तीन ड्रमों से करोड़ों की नकदी मिलने पर हड़कंप मच गया. आखिर दो सगे भाइयों के पास इतनी दौलत कहां से आई? पुलिस, आयकर विभाग और खुफिया एजेंसियां अब इस रहस्य की गुत्थी सुलझाने में जुटी हैं.

ADVERTISEMENT

Prayagraj News
Prayagraj News
social share
Google CTA

प्रयागराज के बरईपुर रामनगर गांव में पुलिस ने एक मकान के आंगन की खुदाई कर जमीन के भीतर गड़े नकदी से भरे तीन ड्रम बरामद किए हैं. शुरुआती अनुमान के अनुसार बरामद रकम करोड़ों रुपये में है जिसमें अधिकांश नोट 500-500 रुपये के बताए जा रहे हैं. पुलिस ने इस मामले में दो सगे भाइयों को हिरासत में ले लिया है और आयकर व खुफिया एजेंसियों को भी इसकी सूचना दे दी है.

छापेमारी और बरामदगी की प्रक्रिया

जानकारी के अनुसार नवाबगंज और सोरांव थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की. एसीपी सोरांव श्यामजी और एसीपी फूलपुर राजकुमार सिंह की मौजूदगी में पुलिस बल ने बरईपुर रामनगर स्थित एक मकान के बरामदे की खुदाई कराई. खुदाई के दौरान जमीन के नीचे प्लास्टिक के ड्रम मिले, जिनके अंदर पॉलिथीन में लपेटकर नोटों के बंडल बेहद करीने से रखे गए थे ताकि वे सुरक्षित रहें. फिलहाल बरामद रकम को नवाबगंज थाने के मालखाने में जमा करा दिया गया है और आधिकारिक गिनती जारी है.

पुलिस हिरासत में लिए गए दोनों सगे भाइयों की पहचान राकेश यादव और राजेश यादव के रूप में हुई है. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों भाई पहले पुणे की एक कंपनी में काम करते थे. पिछले कुछ सालों में उन्होंने अचानक बड़े पैमाने पर संपत्ति जुटाई, गांव में कई बीघा जमीन, बाजार में मकान और दुकानें खरीदीं. वर्तमान में वे घर के पास एक मंदिर का निर्माण भी करवा रहे थे जिसके लिए चंदा इकट्ठा करने की चर्चा भी है.

ग्रामीणों के मुताबिक, शारदीय नवरात्र के दौरान देवी प्रतिमा विसर्जन को लेकर हुए एक विवाद के बाद किसी व्यक्ति ने पुलिस को इनके घर में काला धन छिपाए जाने की बात की जानकारी दी थी.

जांच एजेंसियों की एंट्री और प्रशासनिक कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस के अलावा आयकर विभाग, जीएसटी विभाग और खुफिया एजेंसियों को भी एक्टिव कर दिया गया है. एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि इतनी भारी मात्रा में नकदी कहां से आई और इसका स्रोत क्या है. जिस मकान से नकदी बरामद हुई है, उसे पूरी तरह से पुलिस सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है और परिवार के सदस्यों के वहां से चले जाने के बाद मुख्य गेट पर ताला बंद है.

ये भी पढ़ें: दिवाली-छठ से पहले यूपी को मिली नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात, टाइम टेबल भी हो गया जारी