लेटेस्ट न्यूज़

गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह से फ्लाइट में समद अली ने कर दी बदतमीजी! बात बस एक फोन कॉल से शुरू हुई थी

Lucknow News: दिल्ली-लखनऊ फ्लाइट में हुआ बड़ा बवाल. अमेठी के विधायक राकेश प्रताप सिंह और यात्री के बीच गाली-गलौज को लेकर तीखी झड़प, बीच हवा में क्रू को करना पड़ा हस्तक्षेप.

ADVERTISEMENT

MLA Rakesh Pratap Singh
MLA Rakesh Pratap Singh
social share
google news

Lucknow News: दिल्ली से लखनऊ जा रही एक फ्लाइट में मंगलवार को अमेठी की गौरीगंज सीट से विधायक राकेश प्रताप सिंह और एक यात्री के बीच तीखी बहस हो गई. यह मामला एयर इंडिया की फ्लाइट AI-837 का है, जब विधायक राकेश प्रताप सिंह ने एक यात्री के फोन पर गाली-गलौज करने पर आपत्ति जताई. गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह ने यात्री समद अली पर फोन पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है. विधायक की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है.