लेटेस्ट न्यूज़

पति की हत्या के मामले में मौत की सजा, अब करवा चौथ के त्योहार पर मुस्कान-रविता ने मांगी बिंदी और चूड़ियां

ADVERTISEMENT

Female Prisoners Karwa Chauth: करवा चौथ के मौके पर मेरठ जिला जेल में बंद चर्चित महिला कैदी मुस्कान और रविता ने चूड़ियां, बिंदी और सुहाग के श्रृंगार का सामान मांगा है. संजीवनी महिला संस्था ने उनकी मांग पूरी की है.

social share
Google CTA

Female Prisoners Karwa Chauth: करवा चौथ त्योहार पर इसकी रौनक उत्तर प्रदेश की मेरठ जिला जेल में भी देखने को मिल रही है. जेल में बंद चर्चित महिला कैदी मुस्कान और रविता ने करवा चौथ के मौके पर जेल प्रशासन और एक सामाजिक संस्था से चूड़ियां और बिंदी मंगवाई हैं. सोमवार को संजीवनी महिला संस्था की एक टीम जब जेल पहुंची, तब यह बात सामने आई. संस्था की तरफ से महिला कैदियों को मिट्टी के करवे, पूजा-पाठ और सुहाग के श्रृंगार का सामान दिया जा रहा है. संस्था की सचिव पारुल बंसल ने बताया कि मुस्कान और रविता ने विशेष रूप से श्रृंगार के सामान की मांग की थी, जो उन्हें मुहैया करा दिया गया है. हालांकि, ये दोनों महिलाएं इस साल करवा चौथ का व्रत रखेंगी या नहीं, यह अभी पूरी तरह से साफ नहीं हो पाया है.

जेल में व्रत रखने की पूरी छूट

इस पूरे मामले पर मेरठ जिला जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉक्टर वीरेश शर्मा ने बताया कि जेल में बंद कोई भी महिला अपनी इच्छा से करवा चौथ का व्रत रख सकती है. जेल के नियमों के मुताबिक ही ऐसी महिलाओं के लिए पूजा-पाठ और व्रत के दौरान फलाहार (फल और आहार) की पूरी व्यवस्था की जाती है. अगर किसी महिला कैदी का पति जेल से बाहर किसी दूसरे शहर में रहता है, तो वह उसकी तस्वीर या निशानी सामने रखकर पूरे विधि-विधान से पूजा कर सकती है.

कानूनी अड़चन के कारण नहीं हो सकती मुलाकात

इस मामले में एक कानूनी पेंच भी है. जेल अधिकारियों के मुताबिक, मुस्कान के प्रेमी साहिल और रविता के प्रेमी अमरदीप से फिलहाल इन दोनों की मुलाकात नहीं कराई जा सकती. जेल के नियमों के अनुसार, चूंकि ये लोग कानूनी रूप से पति-पत्नी नहीं हैं, इसलिए इन्हें आपस में मिलने की इजाजत नहीं दी जा सकती. जेल प्रशासन सारे काम पूरी तरह से नियमों के दायरे में रहकर ही कर रहा है.

महिला कैदी सीख रही हैं नए हुनर

संजीवनी महिला संस्था की सचिव पारुल बंसल ने बताया कि जेल में महिला कैदियों को दीपावली के लिए लालटेन (कंदील) बनाना भी सिखाया जा रहा है. इस ट्रेनिंग के लिए मुस्कान ने भी अपना नाम लिखवाया है. पारुल ने बताया कि इससे पहले मुस्कान जेल के अंदर ही ब्यूटीशियन का कोर्स कर चुकी है और उसने राखी बनाने का हुनर भी सीखा है. इन दोनों ही महिलाओं पर अपने-अपने प्रेमियों के साथ मिलकर पति की हत्या का आरोप है, जिसके लिए अदालत ने इन्हें मौत की सजा सुनाई है. बावजूद इसके, इनके द्वारा श्रृंगार के सामान की मांग करना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.