लेटेस्ट न्यूज़

डंडे से पीटा फिर मां को लटकाया...मुरादाबाद में निशा की 3 साल की बेटी ने दे दी उसकी मौत की गवाही

बिलारी के आरीखेड़ा गांव में एक महिला निशा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. पंखे से लटका शव मिलने के बाद परिजनों ने पति अरविंद पर हत्या का आरोप लगाया है. मृतका की तीन साल की बेटी ने भी पिता के खिलाफ गंभीर बयान दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां बिलारी कोतवाली क्षेत्र के गांव आरीखेड़ा में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. बता दें कि इस सनसनीखेज मामले में मृतका की तीन साल की मासूम बेटी का भी बड़ा बयान सामने आया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. क्या है पूरा मामला आगे खबर में जानिए.