UP Weather Update: यूपी के इन 35+ जिलों में आज होगी घनघोर मॉनसूनी बारिश... इन 6 जनपद में रेड अलर्ट जारी
UP Weather Update: यूपी में आज मॉनसून का रूद्र रूप. मौसम विभाग में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का जारी किया इन जिलों में रेड अलर्ट. देखें पूरी रिपोर्ट.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसूनी मौसम ने अचानक करवट ली है. आज यानी 4 अक्टूबर के लिए प्रदेश में भारी बारिश की आशंका जताई गई है. मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के 6 जिलों के लिए 'भारी से अत्यधिक भारी बारिश' का 'रेड अलर्ट' जारी किया है. मॉनसून की यह तूफानी वापसी देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर समेत कई जिलों में जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर सकती है. रेड अलर्ट वाले क्षेत्रों के अलावा, 11 अन्य जिलों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' और 32 से अधिक जिलों में गरज-चमक (मेघगर्जन) तथा वज्रपात का 'येलो अलर्ट' सक्रिय है. लोगों और प्रशासन को अगले 24 घंटों के लिए विशेष रूप से सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
