हिंसा के बाद बरेली आ रहा था सपा का प्रतिनिधिमंडल, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय लखनऊ में रोके गए... सांसद इकरा हसन को लेकर ये पता चला
बरेली हिंसा के बाद तनाव को देखते हुए प्रशासन सख्त. सपा नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय समेत कई सांसदों को बरेली जाने से रोका गया. सुरक्षा के मद्देनज़र जारी किए गए हैं सख्त निर्देश.
ADVERTISEMENT

UP Political News
UP Politics News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में 26 सितंबर को हुई हिंसा के बाद से हालात अब भी संवेदनशील बने हुए हैं. तनावपूर्ण माहौल के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं को बरेली जाने से रोक दिया गया है. यूपी विधानसभा में सपा के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय सहित कई सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल 4 अक्टूबर को बरेली जाने वाला था. मगर स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा का हवाला देते हुए उनके प्रवेश पर रोक लगा दी है.