लेटेस्ट न्यूज़

तुम मुस्लिम हो तुम्हें नहीं देखूंगी...जौनपुर जिला अस्पताल में शमा परवीन का इलाज करने से किया गया इनकार?

जौनपुर के जिला अस्पताल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां अस्पताल में भर्ती एक महिला मरीज ने डॉक्टर पर धर्म के आधार पर इलाज से इनकार करने का आरोप लगाया है.

ADVERTISEMENT

Jaunpur: shama parveen
Jaunpur: shama parveen
social share
Google CTA

जौनपुर के जिला अस्पताल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां अस्पताल में भर्ती एक महिला मरीज ने डॉक्टर पर धर्म के आधार पर इलाज से इनकार करने का आरोप लगाया है. मरीज शमा परवीन का दावा है कि लेबर पेन के दौरान ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उन्हें और एक दूसरी मुस्लिम महिला को यह कहते हुए देखने से मना कर दिया कि वे मुसलमान हैं. सोशल मीडिया पर इस दावे का वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.