लखनऊ में पहचान का फायदा उठाकर शिवा ने युवती को बुलाया, दोस्त के घर ले जाकर कर दिया ऐसा दर्द कि...
Lucknow Crime News: लखनऊ निगोहां में दशहरे की रात रेप की घटना से राजधानी हुई शर्मसार. रामलीला देखने गए थे मां-बाप. आरोपी दोस्त शिवा ने परिचय का फायदा उठाकर युवती को पहुंचाया दर्द. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की.
ADVERTISEMENT

Lucknow Crime News
Lucknow Crime News: लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. निगोहां थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने ही परिचय का फायदा उठाकर युवती को मिलने के बहाने बुलाया और फिर उसके साथ रेप किया. घटना दशहरा के वाली रात की है. जब युवती के मां-बाप रामलीला देखने गए थे, उसी दौरान आरोपी ने साजिश रची. वह बाइक पर युवती को अपने दोस्त के घर ले गया और वहां दरिंदगी को अंजाम दिया. इसके बाद युवती को गांव के किनारे छोड़कर फरार हो गया. पीड़िता ने घर पहुंचकर पिता को आपबीती सुनाई. अगले ही दिन पिता और पीड़िता थाने पहुचें और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया.