लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ में देवर गगन जोशी और भाभी रेखा की एक्सीडेंट में दर्दनाक मौत, दोनों स्कूटी से कहां जा रहे थे?

Lucknow News: डालीगंज में दर्दनाक हादसा. तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार देवर-भाभी को कुचला. मौके पर ही हुई मौत. गुस्साए परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर सड़क जाम की.

ADVERTISEMENT

Lucknow News
Lucknow News
social share
Google CTA

Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम दर्दनाक हादसा हो गया. डालीगंज चौराहा रेलवे आरओबी के नीचे तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार देवर-भाभी को टक्कर मार दी. हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद गुरुवार को आक्रोशित परिजनों ने हैदरगंज इलाके में चौराहा जाम कर दिया. परिजनों का आरोप है कि जब शव लेकर जा रहे थे तभी पुलिस की लापरवाही से डेड बॉडी नीचे गिर गई. इससे गुस्साए परिवार और स्थानीय लोगों ने पुलिस पर नाराजगी जताते हुए सड़क जाम कर दी. जिस जगह पर हंगामा हुआ, वहां से महज 500 मीटर की दूरी पर रावण दहन का आयोजन होना है.